छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, सड़क में बिछी बर्फ की चादर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में मौसम का रूख बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आज से चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 11 से 14 फरवरी के दौरान तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाने मैनपाट में भी रविवार को भारी वर्षा के साथ साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे सड़कें और पहाडियां बर्फ से ढक गई और यहां बर्फ की चादर बिछी हुई है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो की आप कश्मीर या शिमला में हों। ओलावृष्टि कुछ देर तक ही हुई। लेकिन इतनी तेज रफ्तार से ओले गिरे की जमीन में बर्फ की परत बिछ गई। ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। सरगुजा की हवाओं में ठंडक महसूस की जा रही है। इस दौरान मैनपाट घूमने आने वाले सैलानियों के लिये अच्छी खबर है। क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि के बाद मैनपाट और भी अधिक खूबसूरत हो चुका है।

पलारी, सुहेला महासमुंद में भी गिरी बर्फ

महासमुंद, पलारी, सुहेला के कई इलाको में भी जमकर ओलों बारिश हुई है और मौसम ने अपना मिज़ाज बदला। यहां तेज हवाओं के साथ जमकर बर्फ गिरी और शाम 5 बजे के बाद पूरे इलाके में बर्फ की चादर बिछ गई। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। ओलों का सबसे ज्यादा बुरा असर फसलों पर देखने को मिलेगा जिसमें चना, मसूर और अरहर की फसल के साथ-साथ सब्जियों की फसल नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

मौसम का मिजाज बदला : तेज बारिश के साथ गिरे ओले, धमतरी में रोड पर बिछी बर्फ की चादर, देखिए वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film