खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पहचान छिपाने पत्थर से सिर कुचला, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तालाब किनारे एक महिला का शव संदिग्ध हालत में खून से लथपथ मिली है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्यारे ने पहचान छिपाने महिला के सिर को पत्थर से कुचल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला की पहचान करने जुट गई है। मामला कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवागोड़ान में सोमवार शाम ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है। पुलिस लाश की फोटो आस पास थानों और गांवों में सर्कुलेट कर महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। महिला नए फिरोजी रंग की घाघरा-चुनरी पहनी हुई है। पैर में पायल और हाथ में प्लास्टिक की रंगीन चूड़ियां पहनी हुई है। किसी ने हत्या कर पहचान छुपाने के लिए सिर कुचल दिया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

महिला की निर्मम हत्या, पति ने पत्नी के दोनों पैर काटे फिर किया सिर पर वार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल