हैलो जिंदगी : वक्ता मंच द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन,विधार्थियो ने दिखाई उत्सुकता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- रायपुर पुलिस प्रशासन द्वारा नशा के खिलाफ चलाये जा रहे “हैलो जिंदगी” अभियान के तहत वक्ता मंच द्वारा आज निवेदिता उ. मा. शाला, गुरुनानक चौक, रायपुर में निबंध लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया l इसमें सैकड़ों विधार्थियो ने भाग लिया l “नशा नाश की जड़ है-“- विषय पर आयोजित इस स्पर्धा के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों से नशा से दूर रहने का अनुरोध किया गया lआज के इस कार्यक्रम मे पुलिस विभाग की ओर से मीना यादव जी (पुलिस पेट्रोलिंग), पद्मा जी (प्रधान आरक्षक) एवं पुष्पा एक्का जी (महिला आरक्षक) सम्मिलित हुए l
वक्ता मंच की ओर से शुभम साहू, चेतन भारती, खेमराज साहू, डॉ इंद्रदेव यदु , नूपुर साहू एवं विकास साहू ने स्पर्धा का सुचारु रूप से प्रबंध किया l विद्यालय के प्राचार्य आर के वर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया lवक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी  कि विद्यार्थियों द्वारा लिखे गये निबंधों के मूल्यांकन के पश्चात समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को ईनाम उनकी संस्था की ओर से प्रदान किये जायेंगे l वक्ता मंच के द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी इस जागृति अभियान में सहयोग प्रदान करते हुए पूरे जुलाई माह के दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा l

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल