तेज रफ्तार का कहर: हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, 50 मीटर तक घसीटती रही घायल महिला को

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- ग्राम परसदा के रहने वाले बाइक सवार को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में उसका बेटा व पड़ोसी बुरी तरह घायल हुआ है। बाइक को टक्कर मारने के बाद महिला पहिए के नीचे आ गई और 50 मीटर तक घसीटती रही। इससे शव के चिथड़े उड़ गए। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर हाईवा में जमकर तोड़फोड कर दी। करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा। मृतका के परिवार वालों को एक लाख 25 हजार रुपए मुआवजा देने के बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा निवासी अविनाश पात्रे (18) सोमवार देर शाम अपनी मां संतोषी पात्रे (37) और गांव की ही रहने वाली मुस्कान पात्रे (35) को लेकर मस्तूरी बाजार जाने के लिए निकला था। तीनों बाजार से गांव लौट रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में संतोषी पात्रे हाईवा के पहिए के नीचे आ गई और 50 मीटर तक घसीटती रही, जिससे उसका पैर व धड़ अलग हो गया और शव के चिथड़े उड़ गए। वहीं, उसका बेटा अविनाश व पड़ोसी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, छह घंटे तक फंसी रही लाश
घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच मौका पाकर आरोपी चालक भाग निकला। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस लोगों को शांत नहीं करा पाई। इस दौरान महिला की लाश रात 12.30 बजे तक हाईवा के चक्के में ही फंसी रही। घटना स्थल पर स्थिति बिगड़ते देखकर टीआई ने एसपी संतोषकुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। उन्होंने हिर्री टीआई हरीश तांडेकर, तोरवा टीआई कमला पुसाम, सीपत व पचपेड़ी सहित आसपास के थानेदारों को घटनास्थल रवाना किया। इस बीच एसडीएम भी वहां पहुंच गए। फिर भी मामला शांत नहीं हुआ।

bilaspuraccidentएक लाख 25 हजार मुआवजा देने पर शांत हुआ मामला
देर रात तक एसडीएम सहित पुलिस अफसर मौके पर डटे रहे। वहीं, लोगों की भीड़ ने शव को उठाने नहीं दिया। आक्रोशित लोग मृतका के परिवार वालों को 10 लाख रुपए मुआवजा व नौकरी देने की मांग कर रहे थे। पुलिस अफसरों की काफी समझाईश के बाद एक लाख 25 हजार रुपए मुआवजा देने के बाद देर रात मामला शांत हुआ। तब जाकर महिला के शव को हाईवा से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन