फैक्ट्री में भीषण हादसा, 6 श्रमिकों की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर स्थित फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री गोदावरी पावर एवं इस्पात में कल मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरने से हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई है जिनमें 2 मैंनेजर भी शामिल है। वहीं 6 घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि अब तक 6 शव बरामद किए गए हैं, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। राहत कार्य में पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन ने फैक्ट्री को खाली करा लिया है और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। परिवार के सदस्य अपने परिजनों की जानकारी के लिए फैक्ट्री के बाहर हंगामा करते रहे। बताया जा रहा है कि हादसे को लेकर कर्मचारियों को कोई अंदाजा नहीं हो पाया कि हादसा कैसे हुआ, सब कुछ अचानक से हो गया। घटना के जांच के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। 

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button