अभनपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, गाड़ी के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज हेतु अभनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अभनपुर क्षेत्र के कठिया मोड़ के पास मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में चालक समेत 6 लोग सवार थे। सभी गंभीर रुप से घायल हो गये । हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद डायल-112 की पुलिस टीम और संजीवनी 108 मौके पर पहुंची। वाहनों के माध्यम से सभी घायलों को अभनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि बोलेरो राजिम की ओर से अभनपुर जा रही थी। इस दौरान कठिया मोड़ के पहले चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना में 2 युवतियों को भी चोट लगी है। वहीं 2 व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगने से लहूलुहान हो गया है। अभनपुर पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे की जानकारी मिली है। वहीं मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज नही कराई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने मोपेड को मारी टक्कर,कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी