मोमबत्ती से तबाह हो गया घर और दुकान, जिंदा जल गई महिला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सरगुजा जिले में आग लगने से महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुकान में बेचने के लिए पेट्रोल निकालने के दौरान आग लगी, जिसमें महिला दुकानदार और पेट्रोल लेने आया युवक झुलस गए। घटना के बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में बीती रात बिजली बंद हो गई थी। रात करीब 8 बजे लाल साय की किराना दुकान में उसकी पत्नी दरिना सिंह (24) बैठी थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे एक युवक अजय दुकान में पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा था। दरिना सिंह बिजली गुल होने के कारण मोमबत्ती की रोशनी में जरकिन से पेट्रोल निकाल रही थी। जरकिन के पास मोमबत्ती होने के कारण आग एकाएक भभक उठी। जब तक महिला कुछ समझ पाती आज फैल चुकी थी। आग की चपेट में आकर दरिना सिंह और अजय सिंह झुलस गए। बाहर निकलने का रास्ता नहीं होने के कारण दरिना सिंह अंदर भागी।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
वहीं देखते ही देखते पेट्रोल से आग पूरे घर पर फैलने लगी। जब तक कोई कुछ कर पाता महिला बुरी तरह जल चुकी थी। आग लगने की जानकारी के बाद आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने गंभीर रूप से झुलसी दरिना सिंह और अजय (20) को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दरिना की मौत हो गई।
पति और बच्चा बाहर गये थे
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दरिना का पति लाल साय अपने 4 साल के बेटे कार्तिक को लेकर बिजली गुल होने के कारण ट्रांसफॉर्मर के पास गया था। गांव वाले ट्रांसफॉर्मर का डीओ लगाने की कोशिश कर रहे थे। आग लगने की सूचना पर जब तक वह घर पहुंचा, पूरा घर आग की लपटों से घिरा था। हादसे में घर और दुकान का पूरा सामान जल गया। पुलिस ने घटना को लेकर आसपास के लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW
यह खबर भी जरूर पढ़े
चलती कार में लगी आग, जिंदा जलने से शिक्षक की मौत, जानिए पूरा मामला