अभनपुर ब्रेकिंग : तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौत, गुस्साएं लोगों ने किया चक्काजाम, देखिए वीडियो…

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर :- अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया है। घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 30 में चक्काजाम कर दिया है। हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अभनपुर के बीच बस्ती में एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौत मौके पर ही हो गई। घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक कोलर का रहने वाला है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे  में चक्काजाम कर शासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और घटना स्थल पर ओवरब्रिज निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। इधर माहौल बिगड़ते देख प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल