छत्तीसगढ़ के हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का निधन: मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री एवं कलेक्टर ने दी श्रद्धांजलि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया । रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। दुबे के पारिवारिक करीबी भाजपा नेता उज्जवल दिपक ने निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर जारी की।

एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मंत्रीगणों एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। डॉ, सुरेंद्र दुबे के निधन पर राज्यपाल रामेन डेका, CM विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा कि छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ।अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

2010 में पद्मश्री से हुए थे सम्मानित

पद्मश्री डॉ सुरेंद्र हास्य कविताओं के व्यंग्यवादी लेखक एवं कवि रहे हैं। वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था। उन्होंने कई किताबें भी लिखी। वह कई मंचों और टेलीविजन शो पर दिखाई देते रहे हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्वतंत्रता सेनानी परिवार की बेटी कमला देशलहरा ने किया देहदान, समाज सेवा के लिए परिवार ने उठाया ऐसा कदम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन