पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसा और पेट्रोल डालकर लगा दी आग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहने पत्नी के हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेट्रोल डाल आग लगा दी। फिर पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकला। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मदनपुर गांव के रहने वाले रामप्रसाद ने करीब 9 साल पहले चंदौरा निवासी नेहा (28) से प्रेम विवाह किया था। दोनों की पांच और सात साल की दो बेटियां भी हैं। राम प्रसाद को शक था कि नेहा का किसी अन्य लड़के से संबंध है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था।
जलाने के बाद परिजनों को दी सूचना
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सोमवार को भी विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि राम प्रसाद ने नेहा से मारपीट करने के बाद उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचने पर नेहा को लेकर वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Read More News : जंगल में मिली शादीशुदा युवती की लाश, 11 नवंबर से थी लापता
आग लगाने से नेहा करीब 70 से 75 प्रतिशत झुलस गई थी। उपचार के दौरान रात करीब 8.30 बजे नेहा की मौत हो गई। नेहा की मौत होते ही पति राम प्रसाद वहां से भागने लगा। इस दौरान मायके वालों ने उसे पकड़ लिया और बाइक पर बिठाकर थाने ले जाने लगे, लेकिन वह भाग निकला।
मरने से पहले मजिस्ट्रेट ने लिया बयान
वाड्रफनगर पुलिस ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। झुलसी महिला का मृत्यु पूर्व बयान नायब तहसीलदार पारस शर्मा ने दर्ज किया है। अंबिकापुर में बीती रात उसकी मौत हो गई है। आरोपी पति भी उसके साथ गया था, जो वहां से भाग निकला है। मर्ग डायरी हमारे पास आने पर अपराध दर्ज किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
शादीशुदा युवती से दुष्कर्म: पूर्व प्रेमी ने डरा-धमका कर किया रेप