पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पत्नी से विवाद के बाद एक पति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। जिसके बाद से पति परेशान था। बुधवार को वह घर पर अकेला था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम लटोरी निवासी आजू राजवाड़े (36 वर्ष) का कुछ दिन पहले अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। तीन दिन पहले आजू राजवाड़े का ससुर घर आया और आजू राजवाड़े की पत्नी को बच्चों समेत ले गया। पत्नी और बच्चों के मायके चले जाने के बाद आजू राजवाड़े परेशान रहने लगा। बुधवार को आजू राजवाड़े घर पर अकेला था। उसके पिता गौतम राम राजवाड़े सामाजिक कार्यक्रम में गणेशपुर गए हुए थे। तभी आजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जानकारी बड़े बेटे से पिता गौतम राम राजवाड़े को दी। गौतम जब घर पहुंचे तो देखा कि अजु राजवाड़े का शव फंदे से लटक रहा है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, 6 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी पर लगाया ये आरोप, 29 मिनट का बनाया वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film