पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटका पति: जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की लोहे की राड से ताबड़तोड वार की हत्या कर दी। इसके बाद पति खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोरबा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी चौकी के खपरभट्ठा मोहल्ले में 52 साल का सैय्यद सलीम अपनी 40 साल की पत्नी आयशा बेगम और 4 बच्चों के साथ रहता थे। पति पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था। मंगलवार रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया।

रात 2 बजे बड़े बेटे की नींद खुली, तो उसने अपने पिता को घर के आंगन में फांसी पर लटकते हुए देखा। इसके बाद उसने बाकी भाई-बहनों को जगाया। सभी मां के कमरे में गए, तो वहां उसकी लहूलुहान लाश देखकर उनके होश उड़ गए। सभी बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पति पत्नी का होता था विवाद

मौके पर पहुंची पुलिस ने पति के शव को फांसी के फंदे से उतारा। वहीं पत्नी की लाश और कमरे का जायजा लिया। कमरे में चारों ओर खून ही खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मृतकों के बच्चों, अन्य परिजनों और आसपास के लोगों से बातचीत की। पूछताछ में पता चला है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। पत्नी अक्सर घर से बाहर जाती थी और देर से लौटती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीएसईबी चौकी के साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। क्राइम सीन को सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन