राजिम ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, जांच में ये बात आई सामने, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मगरलोड थाना अंतर्गत करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम भेण्डरी में बुधवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद एसडीओपी केके बाजपेई, मगरलोड थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू, चौकी प्रभारी लक्ष्मीशंकर मंडलेश्वर, एएसआई रिखी राम साहू पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। बताया जा रहा है कि ग्राम सौंगा के रहने वाले गिरधारी साहू का ससुराल ग्राम भेण्डरी था। वह पिछले तीन महीनों से अपने ससुराल में ही रह रहा था। गिरधारी नवापारा के एक होटल में मजदूरी का काम करता था।

विवाद के बाद हत्या की आशंका

सोमवार को गांव में बने हिंगलाज माता का झांकी देखने भी गए थे। मंगलवार को भी पूरा परिवार भेण्डरी गांव में दशहरा पर्व देखने के लिए गए थे। वहां से लौटकर आने के बाद पूरा खाना खाकर सोने चला गया। आशंका जताई जा रही है कि देर रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। जिसके बाद आरोपी गिरधारी ने अपनी पत्नी वीणा की लकड़ी के वारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद कमरे में पंखे के सहारे प्लास्टीक रस्सी से फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली।

More News : जंगल ले जाकर युवती से दुष्कर्म

खाट में पड़ी थी महिला की लाश

इधर बुधवार सुबह घर के लोगों ने दोनों को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं है। जिसके बाद परिजनों ने सब्बल के माध्यम से दरवाजे को खोलकर अंदर पहुंचे। परिजनों ने जब अंदर की स्थिति देखा स्तब्ध रह गए। कमरे में वीणा की लाश खाट पर पड़ी हुई थी। वहीं बलग में गिरधारी का शव फांसी पर लटका हुआ था। परिजनों ने गांव के कोटवार और पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनाम कार्रवाई कर दोनों के शव को मगरलोड पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या-आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

मृतक के तीन छोटे बच्चे भी है। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में है। बहरहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

देखिए वीडियो :-

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

शोरूम के बाहर खड़ी थार में मिली युवक की सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button