गरियाबंद ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, मचा हड़कंप, इस वजह से होता था विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शिक्षक ने अपनी पत्नि की हत्या कर थाने पहुंच गया। शिक्षक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली थाने क्षेत्र के ग्राम मजरकट्टा का है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर ग्राम मजरकट्टा में शराबी पति ने शुक्रवार के देर रात अपनी पत्नी को मौत के घाट उतर दिया। इसके बाद स्वयं सिटी कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी दी। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ग्राम मजरकट्टा निवासी डोमनकांत ध्रुव शिक्षाकर्मी इंदागाव में था, जो कि छुरा के समीप पीपरछेड़ी का निवासी था और उसकी पत्नी मीणा ध्रुव भी शिक्षा कर्मी गंजईपुरी में पदस्थ थी। दोनो मजरकट्टा में रहते थे। इसका 10 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है।
बताया गया कि दोनों पति-पत्नि के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी पत्नी मीना बाई ध्रुव ने रोज शराब पीने की बात कही, जिसपर पति डोमन ध्रुव ने गुस्से में आकर लोहे के पाईप के टुकडे से मीना ध्रुव के सिर को जोरदार वार किया। इस हमले से सिर से ज्यादा खून बहने से मीना की मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजयावा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन