भारतीय सेना के जवान पहुंचे रायपुर, दिखाएंगे अपनी सैन्य ताकत, कलेक्टर ने किया स्वागत

ऐसा स्वागत होने से अभिभूत महसूस कर रहे: भारतीय सेना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- साइंस काॅलेज मैदान में होने वाले अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रायपुर रेलवे स्टेशन में 80 जवानों की एक टोली आज पहुंच गई है। जिनका कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने गुलाब देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जवानों में भी खूब उत्साह देखने को मिला।

जबलपुर एसटीसी के 80 जवानों की टोली आज रायपुर पहुंच गई है। हवलदार देवेंद्र कुमार एव नायक योगेश बिष्टा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहुंचने पर हमारे लिए बड़ा गर्व का विषय है। ऐसा स्वागत होने से हम अभिभूत महसूस कर रहे है। इसके लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद करते है। इस स्वागत के अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

5 एवं 6 अक्टूबर को शौर्य प्रदर्शन मेले का आयोजन

उल्लेखनीय है कि 5 एवं 6 अक्टूबर को साइंस काॅलेज मैदान में अपनी सेना के शौर्य का प्रदर्शन मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसमें मेले में सेना के विभिन्न विंग का समावेश देखने को मिलेगा। इस मेले में शामिल होने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

05 और 06 अक्टूबर को होगा नो योर आर्मी मेले का आयोजन, भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का होगा प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button