ISRO : Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग आज PM मोदी ने दी शुभकामनाये ,यहां देख सकते हैं लाइव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :-चंद्रयान-3(Chandrayaan-3 ) आज 14 जुलाई को दोपहर को लांच किया जाएगा इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है पूरे विश्व की नजर आज इतिहास रचने पर ठहरी होंगी। आज दोपहर 2:35 पर chandrayaan-3 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से अमेरिका चीन और सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश होगा जो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल करेगा । लॉन्चिंग को लेकर उल्टी गिनती गुरुवार को शुरू हो चुकी है । चंद्रयान-3 चंद्रयान-2 का ही वह अभियान है जिसका लक्ष्य हासिल करने से भारत चूक गया था। भारतीय समय अनुसार 23 अगस्त को चंद्रयान चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसे लांच करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी । chandrayaan-3 को पहले 13 जुलाई को लॉन्च करना था लेकिन बाद में बताया गया कि इसे 14 जुलाई को लांच किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाये
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाये दी है उन्होंने कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।
चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्चिंग को ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकेगा इसके साथ ही दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। यहाँ देखे लाइव –