राजिम पुलिस को मिली सफलता: गांजा दिलाने में मदद करने वाला आरोपी नवापारा से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम पुलिस ने गांजा दिलाने में मदद करने वाले एक युवक को नवापारा से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पिछले महीने 13 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने नवापारा के समीर खान ने गांजा दिलवाने में मदद करने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस समीर की तलाश में जुटी हुई थी।

राजिम थाना से मिली जानकारी अनुसार 9 दिसंबर 2024 को अवैध गांजा के साथ गेवेन्द्र साहू पिता राजूलाल साहू (18 वर्ष) जुनवानी भिलाई और एक नाबालिग को राजिम पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। दोनों के पास गाड़ी के पीछे डिक्की में 13 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गोबरा नवापारा निवासी मोहम्मद समीर खान पिता नासिर खान (26 वर्ष) उन्हें गांजा दिलवाने में मदद किया था।

घटना में संलिप्त होने से पुलिस समीर की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान 13 जनवरी को रायपुर रोड स्थित शंकर होटल के बाजू राजिम में समीर को गिरफ्तार कर किया गया। पूछताछ में समीन ने अपना जुर्म कबूल लिया। जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि गरियाबंद एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश पर अवैध गांजा के खिलाफ लतागार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रकरण में इंड टू इंड कार्रवाई करते हुए संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : 13 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घेराबंदी कर पकड़ा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल