जीरो बनही हीरो को मिला ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स,क्या है फिल्म की कहानी

( छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज )सिने 36 :- भारती वर्मा निर्देशित जीरो बनही हीरो को दर्शकों का ताबड़तोड़ रिस्पांस मिल रहा है। सिनेमाघरों में दर्शकों की खचाखच भीड़ देखी जा रही है। दर्शकों के इस रिस्पांस से मेकर्स में उत्साह देखा जा रहा है। भारती वर्मा ने कहा कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही यही हमारी सफलता है। हमने एक नया कॉन्सेप्ट सोचा था जिसमें रोमांस, कॉमेडी और बेहतरीन गीतों के साथ गांव राजनीति पर प्रहार था। यह एक ऐसे गांव की कहानी है जहां का सरपंच विकास की बजाय भ्रष्टाचार पर आमादा है। गांव का ही एक युवा उसे चुनाव के लिए चैलेंज कर देता है।

सरप्राईज गिफ्ट
फिल्म में एक पंच है जिसे सरप्राईज के तौर पर रखा गया है। यह मन कुरैशी पर फिल्माया गया है। इसे आप फिल्म पर देखेंगे तो मजा आएगा।

एक से बढ़कर एक गीत
गाने सिचुएशन के मुताबिक हैं। पहला गाना अखंड..दबंग…यह दर्शकों में जोश भर देता है। पांव के पैरी और, मोर हृदय मा प्राण, सुन न मोर कहना…दिल की धड़कन में समा जाते हैं। मां तोर कर्जा… यह लोरी मां की महत्ता प्रकट करती है। कुल मिलाकर सारे गाने अच्छे बन पड़े हैं।

कमाल के लोकेशंस
फिल्म की एक और खासियत है लोकेशंस। खासतौर पर गाने की शूटिंग में लोकेशंस का बहुत ख्याल रखा गया है। लोकेशंस देखकर ही आपका दिल गदगद हो जाता है। बड़े ही करीने से गानों को फिल्माया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन