पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी महिला से दुष्कर्म, कई महीनों तक बनाएं शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़िता का पति काम के सिलसिले में दूसरे राज्य गया हुआ था। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। फिर शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। मामला बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी जीवन कुजूर (27) ने पड़ोसी महिला (25 वर्ष) के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति काम के सिलसिले में तमिलनाडु में रहता था और 3-4 महीने बाद ही घर लौट आता था। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी युवक ने शादी का वादा करके पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता के घर आता-जाता था। पति के बाहर जाने के बाद उसने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पति को बताई सारी बात

इस बीच महिला 2 माह की गर्भवती हो गई। जब युवक को इसकी जानकारी हुई तो उसने उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति को पता चलते ही वह तमिलनाडु से घर लौटा तो पीड़िता ने सारी बात अपने पति को बताई। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69, 89 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

झाड़ फूंक के नाम पर युवती से गैंगरेप: नशे की दवा खिलाकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button