रायपुर में मर्डर : पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया, जानिए पूरा मामला

Murder in Raipur

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में एक युवक की हत्या के आरोप में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। मोबाईल को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सगे भाईयों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार खमतराई क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर युवक की लाश मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। जैसे किसी बड़े पत्थर से सिर कुचलने का प्रयास किया गया हो, चेहरा बिगड़ चुका था। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ लोगों से पूछताछ की।
वहीं, मृतक युवक की पहचान खमतराई गीता नगर निवासी गणेश के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम संजय कुर्रे और एस कर्रे बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन