पत्नी के चरित्र पर शक में ढाई साल की मासूम की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया। जब वह मौके से भाग गई तो आरोपी ने बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला जशपुर जिले के डोकरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ीबहार गांव का है।

पुलिस के अनुसार ढोड़ीबहार निवासी विमल मिंज गुरुवार को चौकीदारी का काम करने गांव के कोसाबाड़ी गया था। शाम को वह घर लौटा। उसकी पत्नी स्मृता मिंज ने उसे खाना परोसा, लेकिन उसने गुस्से में खाना लेने से मना कर दिया। वह बरामदे में जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद विमल घर में घुसा और धारदार हथियार से पत्नी पर हमला करने दौड़ा। उसकी पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच बेटी प्राची बरामदे में खेल रही थी। विमल की नजर मासूम बच्ची पर पड़ी। उसने बेटी के गले पर वार कर दिया। बच्ची लहूलुहान हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

चरित्र शक को लेकर होता था विवाद

स्म्रिता मिंज दौड़कर बच्ची के पास पहुंची और पड़ोसियों की मदद से कुनकुरी के अस्पताल ले गई, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। मां की शिकायत पर दोकड़ा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी विमल अपनी पत्नी पर शादी के बाद से फोन पर बातचीत करने को लेकर उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर आपस में परिवार में विवाद होता रहता था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद, पति ने काट दिया पत्नी का गला, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button