प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, घर के किचन में गड्ढा खोदकर दफनाया शव, 6 महीने बाद खुला राज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। फिर लाश को घर के किचन में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। घटना के 6 माह बाद राज खुला है। पुलिस ने मामले में मृतका की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से ज्योतिषि था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

यूपेश और देवकी चंद्राकर एवं उसकी बेटी

रिपोर्ट दर्ज कराने के खोजखबर नहीं ली महिला

जानकारी के अनुसार महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी निवासी यूपेश चंद्राकर (40) 8 दिसंबर 2023 से लापता था। उसकी पत्नी देवकी चंद्राकर (35) ने 10 दिसंबर 2023 को सिटी कोतवाली पहुंचकर अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पिछले 6 महीने से देविका ने केस के संबंध में कोई खोज-खबर नहीं ली। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस जुटी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महासमुंद पुलिस को शक हुआ, तो यूपेश की पत्नी पर नजर रखनी शुरू की।

कॉल डिटेल में खुला राज

साइबर सेल ने यूपेश की पत्नी देविका चंद्राकर का कॉल ट्रेस किया। उसके कॉल डिटेल की जांच की। जांच के दौरान तब पता चला कि देविका और मुकुंज त्रिपाठी के बीच सर्वाधिक बार कॉल किए गए थे। इसके बाद पुलिस की शक की सुई मुकुंज त्रिपाठी की ओर घूमी। मुकुंज त्रिपाठी यूपेश चंद्राकर का पड़ोसी था। नया रावण भाठा में दोनों का मकान अगल-बगल में ही है। इसी बीच एक पुख्ता इनपुट मिलने के बाद लोहानी बिल्डिंग में किराएदार मुकुंद त्रिपाठी को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी की साजिश को पुलिस समझ चुकी थी। मुकुंद त्रिपाठी से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और एक-एक कर सारे राज उगल दिए।

यह खबर भी जरूर पढ़े : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, वारदात के बाद हत्यारे ने लगाई फांसी

अवैध संबंध को लेकर हुआ था विवाद

आरोपी ने बताया कि वह ज्योतिष का काम किया करता था। मृतक की शिक्षिका पत्नी देवकी चंद्राकर का भी आना जाना था। इन सब बातों से यूपेश चंद्राकर नाराज रहता था। पत्नी को रोक-टोक करता था। इसलिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 8 दिसंबर 2023 को यूपेश चंद्राकर और देविका चंद्राकर के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ। यूपेश नशे की हालत में था। उसने अपनी पत्नी पर डंडे से वार किया, लेकिन महिला ने धक्का देकर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद महिला ने प्रेमी ज्योतिष मुकुंद त्रिपाठी को फोन पर घटना की जानकारी दी और घर पर बुलाया।

पेटी में डालकर कमरे में ले गया शव

देवकी, उसके प्रेमी और उसकी मां अंजनी चंद्राकर ने यूपेश को पलंग पर लेटा दिया। महिला अपनी बेटी को लेने स्कूल चली गई और देर शाम लौटी। इसी बीच आरोपी प्रेमी ने बेहोशी के हालात में यूकेश के चेहरे पर कपड़ा बांध दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। एक दुकान से नायलॉन की रस्सी और प्लास्टिक की झिल्ली लाकर उसे बांध दिया। आरोपी दो दिन तक अपने घर में शव को प्लास्टिक में अच्छे से बांधकर रखा था। दो दिन बाद 10 दिसंबर की दोपहर उन्होंने एक हाथ ठेला वाले को बुलाया और शव को पेटी में डालकर अपने ऑफिस का सामान बताते हुए उसे लोहानी बिल्डिंग स्थित किराए पर लिए कमरे में ले गया। इसके बाद वहां से लौट गया।

किचन में खोदा 4 फीट का गड्ढा

बिल्डिंग के बाजू में नए भवन का निर्माण चल रहा था, जहां से वह खुदाई का सामान लेकर अपने कमरे के अंदर रख दिया। उसी रात आरोपी देविका अपनी बेटी को सुलाकर प्रेमी की पास पहुंची और दोनों किराए के कमरे में पहुंचे। जहां पर दोनों ने मिलकर किचन में 4 फीट का गड्ढा खोदकर कमरे में ताला लगाकर वापस आ गए। इसके बाद दूसरे दिन 11 दिसंबर को महिला देविका ने किराने की दुकान से एक बोरी नमक खरीदा। खोदे गए गड्ढे में पहले नमक डाला और फिर पेटी से निकाल कर यूपेश के शव को दफना दिया। किसी को पता ना चले इस बात का ध्यान रखते हुए दोनों ने गड्ढे के ऊपर फर्शी पत्थर भी बखूबी बारीकी से सीमेंट से जोड़ कर लगा दिया।

पुलिस ने हत्थे चढ़ा आरोपी

पुलिस ने बताया कि अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हो। एक न एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ, जब पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान आरोपी महिला देविका चंद्राकर के कॉल डिटेल खंगाला। साइबर की टीम ने जब जांच पड़ताल की तो कॉल डिटेल से अवैध संबंध के सारे राज खुल गए। पुलिस ने आरोपी महिला देविका चंद्राकर और उसके प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही साक्ष्य छुपाने में मदद करने वाली आरोपी महिला की मां को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

युवक की हत्या के बाद नदी किनारे दफनाया शव, जांच में जुटी पुलिस, संदिग्धों से कर रही पूछताछ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film