जमीन विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, चाची को भी मारने दौड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि आरोपी की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भनौरा के सतिसेमर का रहने वाला संतराम (45 वर्ष) अपने चाचा से आपसी रंजिश रखता था। परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। आर्थिक तंगी के चलते पिता ने जमीन बेचकर उसका इलाज कराया। इलाज से संतराम ठीक हो गया था। इधर कुछ दिनों पहले उसे पता चला कि उसकी जमीन को उसके चाचा पन्नालाल और बलरामपुर निवासी इंद्रदेव गुप्ता समेत अन्य लोगों ने खरीदी है और उस पर खेती कर रहे हैं। इसके बाद से वह इनसे रंजिश रखने लगा था। उसने इंद्रदेव के साथ एक बार मारपीट भी की थी। वहीं इस बात को लेकर वो अपने चाचा पन्नालाल से भी विवाद किया करता था।

रविवार को पन्नालाल अपने घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान भतीजा संतराम कुल्हाड़ी लेकर आया और अपने चाचा पर अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर चाची कलिया बाई घर से बाहर निकली, तो उसे भी आरोपी ने मारने के लिए दौड़ाया। चाची ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इधर कुल्हाड़ी के हमले से गंभीर रूप में घायल पन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लहूलुहान पन्नालाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी संतराम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन