फंदे पर लटके मिली नवविवाहिता का शव, 8 महीने पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक नवविवाहित महिला की लाश फंदे पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के एसबीएस चीफ हाउस कॉलोनी में रहने वाली प्रीति जांगड़े का शव आज सुबह घर के बाथरूम में फांसी लगाकर लटके हुए मिला है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस और महिला के मायके पक्ष को दी। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू अपने टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।

दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित

बताया जा रहा है कि आठ माह पहले ही मृतका की शादी गौरव जांगड़े के साथ पारिवारिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। मृतका के पिता ने बताया कि वे भिलाईगढ़ नवापारा के रहने वाले हैं। उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी के सास-ससुर और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। खुदकुशी करने से ठीक पहले भी बेटी का कॉल आया था, जिसमें उसने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि वे समझ नहीं पाए कि बेटी इतनी परेशान है कि वो आत्महत्या कर लेगी।

उन्होंने कहा कि बीमार पड़ने पर भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल पक्ष शादी में ज्यादा दहेज की अपेक्षा रखे थे। उनके अनुरूप दहेज नहीं मिलने पर प्रताड़ित करना शुरू किया। इसकी जानकारी उसने फोन करके देते रहती थी। लेकिन मामला इतना बिगड़ गया था। यह उसकी जानकारी में नहीं था।

जांच में जुटी पुलिस

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत को वास्तवित स्थिति सामने आएगी। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। आसपास लोगों से पूछताछ किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

महिला डॉक्टर की फांसी पर लटके मिली लाश, जिला अस्पताल में थी पदस्थ, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button