नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने जताई इस बात की आशंका, ससुराल वालों पर लगाए आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का नाम अर्पिता राजपूत था। वह ओड़िसा की रहने वाली थी। 11 महीने पहले उसकी शादी दुर्ग के जवाहर नगर निवासी सौरभ राजपूत से हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नुआपाड़ा ओडिशा निवासी आरके सिंह की बेटी अर्पिता (33) की शादी 11 महीने पहले दुर्ग के जवाहर नगर निवासी सौरभ राजपूत से हुई थी। गुरुवार की रात उसकी लाश उसके कमरे में फंदे पर झूलती मिली। ससुराल वाले उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना ससुराल वालों ने मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलने के बाद अर्पिता के पिता अस्पताल पहुंचे। उनके पहुंचते ही मृतका का पति और उसके ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। पिता आरके सिंह का कहना है कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती और उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

मृतका अर्पिता राजपूत भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह के भतीजे की साली बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के पिता आरके सिंह ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। उससे मारपीट की जाती थी। साथ ही उसने इस मामले में हत्या की आशंका भी जताई है। नवविवाहिता का मामला होने के कारण इसकी न्यायिक जांच की जा रही है। मृतका का पति सौरभ राजपूत एरिगेशन विभाग में इंजीनियर है। वहीं मृतका भी इंजीनियर थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

घर के आंगन में फांसी पर लटके मिली महिला की लाश, परिजनों ने कही ये बात, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button