अफसर ने खुद को मारी गोली : बेडरूम में मिली खून से लथपथ लाश, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर के खमतराई इलाके में एक अफसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक इस्पात कंपनी में अधिकारी बताया जा रहा है।घटनास्थल से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला खमतराई थाने क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार भनपुरी से लगे धन लक्ष्मी नगर इलाके में आलोक सिंह (45) अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता था। वह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट अधिकारी था। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। घर पर आलोक के बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसकी पत्नी घर पर थी। तभी अचानक बेडरूम से फायर की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी जब बेडरूम की ओर भागी तो देखा कि पति का शव खून से सना जमीन पर पड़ा हुआ है। इसके बाद पड़ोसियों को जानकारी दी और मामला पुलिस के पास पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपा दिया हैं पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button