गरियाबंद में अनाथ युवती से दुष्कर्म, 4 महीने की गर्भवती होने का खुलासा, आरोपी बस कंडक्टर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में अनाथ युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बस कंडक्टर ने शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है। जब युवती के पेट में दर्द हुआ और जांच हुई, तब 4 महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना देवभोग थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रायपुर के एक अनाथालय में 18 वर्ष तक रहने के बाद भाठागांव बस स्टैंड के रेस्टोरेंट में युवती काम कर रही थी। इसी बीच जीवन बस सर्विस में कंडक्टर नंदू तिवारी (22 वर्ष) से जान पहचान हुई। नंदू ने युवती को दूसरा काम दिलाने बस से देवभोग ले आया। बताया जा रहा है कि युवती देवभोग के एक रेस्टोरेंट में काम भी कर रही थी। इसी दौरान नंदू ने युवती को शादी का प्रलोभन दिया, फिर अक्टूबर 14-15 की रात देवभोग बस स्टैंड से लगे एक सुने मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया।

संगी मितान भिक्षक केंद्र जाने के बाद हुआ खुलासा

रायपुर प्रशासन ने भिक्षा प्रवृति में लगे लोगों को एक छत के नीचे लाने का अभियान जनवरी में चलाया। भाठापारा बस स्टैंड में काम करती दिखी पीड़िता को भी संगी मितान भिक्षक केंद्र लाया गया। गर्भ ठहरने से अनजान पीड़िता के पेट में हमेशा दर्द रहता था। केंद्र ने पीड़िता की जांच कराई, तो गर्भ ठहरने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पीड़िता से पूछताछ की गई। केंद्र के केयरटेकर ने आला अफसरों के मार्ग दर्शन लेकर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। घटना देवभोग में घटित होने के कारण पीड़िता के मामले में अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

Breaking : गरियाबंद में दो बहनों के साथ दुष्कर्म: एक आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film