भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव की मौत, धरनास्थल पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शासकीयकरण व अन्य मांगों को लेकर ग्राम पंचायतों के सचिवों का आंदोलन जारी है। सचिवों ने अपनी मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसी बीच मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे एक सचिव की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना से सचिवों में आक्रोश बढ़ गया है। मामला कोरबा जिले के पाली क्षेत्र का है।

धरनास्थल पर सचिव की बिगड़ी तबीयत

दरअसल, ग्राम पंचायतों के सचिव 17 मार्च से शासकीयकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और अब उनकी ओर से क्रमिक भूख हड़ताल भी किया जा रहा है। भूख हड़ताड़ के समर्थन में कोरबा जिले के विकासखंड मुख्यालय पाली में ग्राम पंचायतों के सचिव क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। जिसमें ग्राम उड़ता निवासी और ग्राम पंचायत कुटेलामुड़ा के सचिव राजकुमार कश्यप (54 वर्ष) भी अपने अन्य सहयोगियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे थे। 

उपचार के दौरान सचिव की मौत

इस दौरान शाम को राजकुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें पाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान देर शाम सचिव की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही सचिव के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथी की मौत से सचिवों में शोक की लहर है और पंडाल परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। सचिवों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

पंचायत सचिवों का होगा शासकीयकरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा मांग होगी पूरी, बनाई जाएगी कमेटी

Related Articles

Back to top button