छत्तीसगढ़ में पेट्रोल हुआ सस्ता, आज से कई नियमों में बदलाव, बंद हो जाएंगे ये UPI अकाउंट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आज 1 अप्रैल 2025 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। नए वित्तीय वर्ष में कई नियम बदल गए हैं। बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कई नियमों में बदलाव से आम लोगों की जेब और वित्तीय योजनाओं पर असर पड़ सकता है। ये बदलाव ATM से पैसे निकालने, UPI ट्रांजेक्शन, बचत खाता, क्रेडिट कार्ड, टैक्स नियम और डीमैट अकाउंट से जुड़े हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के नए नियमों के तहत अब दूसरे बैंकों के ATM से महीने में सिर्फ 3 बार मुफ्त ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर 20 से 25 रुपए का चार्ज देना होगा। इसी तरह अगर किसी ग्राहक का UPI अकाउंट लंबे समय तक निष्क्रिय रहता है तो बैंक उसे बंद कर सकता है। इससे UPI ट्रांजेक्शन प्रभावित हो सकता है, इसलिए समय-समय पर UPI अकाउंट का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

करदाताओं को छूट

सरकार ने नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट में टैक्स से जुड़ी कई घोषणाएं की थीं। नई आयकर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है। लेकिन अब यह सीमा बढ़ा दी गई है। लोगों को 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

पेट्रोल एक रुपए सस्ता

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के दाम एक रुपए सस्ते हो गए हैं, हालांकि राज्य के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ने से यात्रा करना भी महंगा हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 5 ​​रुपए से 15 रुपए तक होगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ बजट 2025 : पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, पेट्रोल होगा सस्ता, महतारी वंदन योजना, राजिम कुंभ सहित बजट में क्या है खास, देखिए प्रमुख घोषणाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film