जतमई-घटारानी से लौट रही पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, 11 से अधिक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। घटना के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 11 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे। घटना बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र का है।

महिला की मौत, 11 से अधिक घायल

जानकारी के अनुसार सिमगा थाना क्षेत्र के करहुल गांव के 20 से अधिक लोग पिकअप में सवार होकर सोमवार को गरियाबंद जिले के जतमई-घटारानी घूमने गए हुए थे। रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 12 बजे ग्राम दरचुरा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई। हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। घटना में करहुल निवासी कामिनी साहू (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और सिमगा के सीएचसी भिजवाया। घायलों में 6 वर्ष की एक बच्ची, 4 महिलाएं, और 6 पुरुष शामिल हैं। सभी ग्राम करहुल के निवासी हैं। घायल दिल हरण का पैर टूट गया है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिमगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 18 मजदूर की मौत, 10 से अधिक घायल, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button