देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश: 8 लड़कियों और युवक गिरफ्तार, काम का ऑफर देकर दूसरों राज्यों से बुलाई गई युवतियां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस को अवैध रूप से देह व्यापार चलाने का लगातार शिकायत मिल रही थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारा और एक मकान में 8 लड़कियों और युवक गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। कई युवतियां नेपाल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित रायपुर और दुर्ग की रहने वाली बताई जा रही है। पूरा मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

8 लड़कियों और युवक गिरफ्तार

दरअसल, पुलिस को मोकपा क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से मिली कि मोपका के विवेकानंद कॉलोनी लड़कियां रूकने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी, जहां एक युवक और 8 लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में सभी गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने लगे। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो देह व्यापार लिप्त होने की जानकारी दी।

पुलिस के पूछताछ में पता चला कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मसानगंज निवासी विकास भोजवानी पिता चंद्रप्रकाश भोजवानी (40) ने युवतियों से सोशल मीडिया से संपर्क किया था और काम का ऑफर देकर बुला लिया। पैसों की लालच में युवतियां आने को तैयार हो गई। बताया गया कि आरोपी युवक एक बुकिंग के लिए युवतियों को 3 से 5 हजार रुपए देता था। वहीं, वह ग्राहकों से दो से ढाई गुना यानी 5 से 15 हजार रुपए वसूलता था।

नेपाल, यूपी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की लड़कियां

पुलिस के अनुसार पकड़ी गईं युवतियों में नेपाल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की है। जबकि, कुछ लड़कियां रायपुर और दुर्ग-भिलाई की रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेक्स रैकेट का खुलासा : संदिग्ध हालत में 8 युवतियां और 2 युवक गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन