प्रेमिका से रेप के बाद हत्या : आत्महत्या का रूप देने पेड़ पर लटका दी लाश, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आदिवासी क्षेत्र कोंडागांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से रेप कर उसकी हत्या कर। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने युवती के शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि युवती शादी के लिए दबाव बना रही है, इसलिए उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के माकड़ी की रहने वाली 24 साल की लड़की 16 फरवरी को कुरलुबहार शादी में गई थी, इसके बाद नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की का चचेरा भाई उसे रात करीब 10.30 बजे बाइक से घर के बाहर छोड़कर गया था।
फांसी पर लटकी हुई लाश मिली
जांच के दौरान पुलिस को 18 फरवरी को लड़की का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट में लड़की की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। लड़की की कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कुरलूबहा निवासी लखीचंद मरकाम (24) को हिरासत में लिया।
शादी का दबाव बना रही थी युवती
पुलिस पूछताछ में आरोपी लखीमचंद ने बताया कि उसका लड़की के साथ अप्रैल 2023 से प्रेम संबंध था। वह शादी का वादा कर लड़की से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच आरोपी की ओडिशा में शादी तय हो गई। इसका पता लड़की को चला तो वह शादी का दबाव बनाने लगी। शादी की बार-बार बात करने पर आरोपी ने लड़की की हत्या की साजिश रची। उसने गूगल पर हत्या के लिए अलग-अलग तरीके सर्च किए। साथ ही बचने का तरीका भी ढूंढा। पहले तो उसने जहर की तलाश की, लेकिन जब नहीं मिला तो दूसरा तरीका अपनाया।
रेप के बाद चुनरी से घोंटा लड़की का गला
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 16 फरवरी को लड़की को कॉल किया और मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वह सहेली की शादी में गई थी। देर रात जब लड़की का चचेरा भाई जब उसे घर के बाहर छोड़कर गया तो उसने लखमीचंद को कॉल किया और गांव बुलाया। इसके बाद लखीमचंद बाइक लेकर लड़की के घर के बाहर पहुंचा और उसे भूसरकली जंगल में ले गया। वहां लड़की से शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5
अन्य खबर भी जरूर पढ़े
महिला की हत्या कर शव के साथ रेप, देवर और ममेरा भाई गिरफ्तार, ऐसे मिला सुराग, जानिए पूरा मामला