शादीशुदा महिला से दुष्कर्म: अकेली पाकर घर में घुसा, जान से मारने की धमकी देकर किया रेप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने 10 फरवरी को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को वह घर पर अकेली थी। उसके पति व घर के अन्य सदस्य बाहर गए थे। इसी दौरान करीब 10 बजे गांव के ही हरिराम उर्फ हरियर (35) महिला को अकेला पाकर घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 64, 332(ख) के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

संबंध बनाने से मना कर ने पर पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया हमला

Related Articles

Back to top button