राजिम ब्रेकिंग: संत गोवर्धन शरण व्यास नहीं लड़ेंगे चुनाव: प्रेस नोट जारी कर कही ये बात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सिरकट्टी आश्रम के पीठाधीश संत गोवर्धन शरण व्यास के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गई है। वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आश्रम पर सभी के आस्था और विश्वास का केंद्र है, किसी के प्रति उनके मन में दुराग्रह नहीं है। वो किसी भी चुनावी राजनीति में नहीं पड़ना चाहते हैं।

प्रत्याशी से चर्चा के तुरंत बाद संत ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि राजिम में पार्टी प्रमुख आम नागरिक से राय लिए बगैर ही किसी को भी प्रत्याशी बना कर थोप देते हैं। उन्होंने कहा कि राजिम से साफ सुथरा व्यक्ति कैंडिडेट बने और राजिम का प्रतिनिधत्व कर उसका विकास करें।

गरियाबंद जिले के अन्य खबर भी पढ़े

पीठाधीश संत गोवर्धन शरण व्यास ने कहा कि आश्रम से जुड़े शुभचिंतकों ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। लेकिन वो किसी चुनावी राजनीति में नहीं पड़ना चाहते हैं। उनके बयान के बाद उनके चुनाव लड़ने की खबरों पर विराम लग गया।

रोहित साहू के प्रत्याशी बनाने पर बड़े चेहरों में नाराजगी

बता दें कि राजिम में भाजपा के रोहित साहू के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी के कई बड़े चेहरे नाराज चल रहे हैं। नाराज लोगों को मनाने के बीच संत की एंट्री हो गई थी। संत अगर चुनावी मैदान में उतरते तो भाजपा को बड़ा नुकसान होता। संत का गरियाबंद जिले के अलावा धमतरी और महासमुंद के सीटों में भी हिंदू वादी विचारधारा रखने वाले पर खासा प्रभाव है।

संत जी ने चुनाव लड़ने से किया मना

गौरतलब है कि बुधवार देर शाम संत गोवर्धन शरण व्यास के आश्रम से यह बात सामने आई थी कि उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। खबर सामने आने के बाद आधी रात से ही बाबा को मनाने का दौर शुरू हो गया था। वहीं गुरुवार की सुबह 9 बजे से ही राजिम के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू संत के आश्रम पहुंचे थे। जहां कुछ देर इंतजार के बाद संत ने उनसे चर्चा की। इसके बाद संत ने प्रेस नोट जारी कर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

राजिम भाजपा प्रत्याशी का गांव-गांव जनसंपर्क: लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन