PHE विभाग के SDO ने डॉक्टर से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पीएचई के अनुविभागीय अधिकारी पर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। अधिकारी ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक डॉक्टर से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने गर्भपात भी करा दिया। 

प्यार और शादी का वादा करने के बाद एसडीओ ने अचानक कहीं और शादी तय कर ली। जब डॉक्टर को इस बात की जानकारी हुई तो उसने एसडीओ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। मामला जांजगीर चांपा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में अनुविभागीय अधिकारी (SDO) हैं। वे जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ हैं। नमित की दोस्ती 22 वर्षीय मेडिकल कॉलेज की छात्रा से थी। साल 2018 में नमित ने छात्रा से अपने प्यार का इजहार किया और उससे शादी का वादा किया। इस दौरान नमित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2019 में नमित उससे मिलने आया था। वहां से वह उसे अज्ञेय नगर स्थित अपने घर ले गया। नमित ने शादी का लालच देकर डॉक्टर से शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। इस दौरान नमित पीएचई में एसडीओ भी बन गया था। नमित युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। मार्च 2023 में युवती गर्भवती हो गई। उसने नमित से शादी करने को कहा।

प्रेग्नेंसी होने के बाद कराया अबॉर्शन

नमित ने शादी के बाद प्रेग्नेंसी प्लान बनाने की बात कही। साथ ही उसने उसे दवा देकर और गर्भपात कराकर कोर्ट मैरिज करने का वादा किया। कुछ दिनों बाद वह परिवार की सहमति से शादी करने लगा। युवती ने पुलिस को बताया कि नमित उसके साथ सात साल से रिलेशनशिप में था। हर साल वह अपना जन्मदिन उसके साथ बिलासपुर में मनाता था। नमित का जन्मदिन 14 अप्रैल को था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीड़िता को नमित पर शक हुआ।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

जब युवती ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नमित किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। 3 मार्च को उसकी सगाई किसी दूसरी लड़की से हो गई है। युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन नमित नहीं माना। जिसके बाद पीड़िता सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज करा दिया। थाने में शिकायत के बाद नमित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम उसके घर गई थी। जांजगीर-चांपा स्थित उसके दफ्तर पर भी दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

खुद को बस मालिक बताकर युवती को फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film