श्री राजीवलोचन जन्मोत्सव : भव्य आयोजन की तैयारियां, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने हर घर दीप जलाने की अपील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर 1 फरवरी को भगवान श्री राजीवलोचन का जन्मोत्सव राजिम में पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने सनातन धर्मावलंबियों से आह्वान करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था अटूट और गहरी है। भगवान श्री राजीवलोचन के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु अपने-अपने घरों के सामने, आंगन में, गेट पर एवं चौराहों पर दीप प्रज्वलित कर दीपावली की तरह खुशियां मनाएं।

उन्होंने कहा कि दीपों की रोशनी न केवल भगवान के प्रति हमारी श्रद्धा को प्रकट करेगी, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देगी। जन्मोत्सव के दिन राजिम नगरी भक्ति, प्रकाश और उल्लास से जगमगाएगी। भगवान श्री राजीवलोचन के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और नगर को धार्मिक वातावरण में सजाने की तैयारियां जोरों पर हैं। यह पर्व सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और आस्था का प्रतीक बनकर मनाया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने राजिम शहर सहित पूरे गरियाबंद जिले के लोगो से आग्रह किया है कि भगवान श्री राजीव लोचन के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर में मिट्टी के दीये जलाएं। आंगन और दरवाजे को दीपावली की भांति रोशन करे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही पत्थर से निर्मित जीवंत विग्रह, दिन में तीन रूप बदलते है भगवान श्री राजीव लोचन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button