पेड़ पर लटके मिला महिला का कंकाल, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पेड़ पर एक महिला का कंकाल फंदे पर लटके मिला है। प्रारंभिक जांच में यह लाश करीब एक महीने पुरानी होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के भेज लिए दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। मामला चिरमिरी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चिरमिरी के छोटी बाजार स्थित गांधी मैदान के पीछे एक पेड़ पर महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चिरमिरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जांच में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं थाने में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्ट भी खंगाले जा रहे है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

जंगल में मिला दो युवतियों का कंकाल: समलैंगिक विवाह न कर पाने चलते आत्महत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन