कार ने स्कूटी को मारी टक्कर: युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नए साल के पहले ही दिन तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक रविवार को अपने मामा घर से लौट रहा था। तभी रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। घटना बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तूरबा नगर में रहने वाले शंकरलाल सारथी (40) रविवार को वह अपने मामा के घर सकरी स्थित अटल आवास गया था। दोपहर बाद मामा के घर से वह वापस अपने घर लौट रहा था। युवक नेचर सिटी के पास पहुंचा ही था, उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौका पाकर कार चालक भाग गया।
एंबुलेंस के पहुंचने से पहले हो गई मौत
इस हादसे की जानकारी आसपास के लोगों ने सकरी थाने के साथ ही संजीवनी 108 को दी। लेकिन, जब तक पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस कर्मियों ने उसके शव को सिम्स पहुंचाया। इसके बाद उसके परिजन को घटना की जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन