सनी लियोनी को मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! खुलासा होने के बाद मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पोर्न स्टॉर सनी लियोनी के नाम पर हर महीने महतारी वंदन योजना का पैसा लेने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं जिस खाते में पैसा जा रहा है, उसे होल्ड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि योजना का लाभ लेने के लिए सनी लियोनी के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया था।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद महतारी वंदन योजना के नाम से विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि योजना का लाभ लेने के लिए एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया था। खाते में हर महीने 1 हजार रुपए भी डल रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ, जब सोशल मीडिया में एक युवक ने पोस्ट डाली।
10 महीनों से मिल रहा पैसा
बताया गया कि बस्तर जिले के तालुर गांव में फर्जीवाड़ा किया गया है। महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सिंस के नाम का आवेदन डाला गया था। आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड भी किया था। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ है। आवेदन सत्यापित होने के बाद इस खाते में 10 महीनों तक हर महीने 1-1 हजार रुपए की राशि डाली गई है।
खाते को कराया गया होल्ड
इसकी जानकारी आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि जिसे खाते में पैसा डल रहा है वह वीरेंद्र कुमार जोशी का है। जिसके बाद खाते को होल्ड कर दिया गया है। मामले में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। वहीं तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e