हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली, डॉक्टरों ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश मिली, जिसे अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से जान गई है। मामला रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सक्ति जिला के मालखरौदा थाना के पोता गांव की रहने वाली छात्रा श्रेया गबेल रायगढ़ जिले के वैदिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को छात्रा की तबीयत बिगड़ी। बताया जा रहा है कि छात्रा सुबह बाथरूम गई थी। वहां बेहोश होकर गिर गई। उसकी सहेलियां मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी गई। स्कूल प्रबंधन छात्रा को अपेक्स अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में छात्रा की मौत हो गई।

पुलिस को बिना सूचना दिए शव ले गए परिजन

वहीं घटना की सूचना मिलते ही, छात्रा के परिजन रायगढ़ पहुंचे। पुलिस को बिना सूचना दिए और बिना पोस्टमॉर्टम के शव को अपने गृह ग्राम ले गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जूटमिल पुलिस ने मालखरौदा पुलिस को सूचना दी है। वहीं जूटमिल पुलिस भी छात्रा के गांव पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी लिया है।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मामले में जूटमिल पुलिस का कहना है कि हॉस्टल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से छात्रा की मौत की जान गई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम नहीं होने की वजह से मौत की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम कराया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

बीएससी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात…

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल