गरियाबंद के जमतई मार्ग में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में गिरी
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार में 7 लोग सवार थे। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस 108 और पुलिस को दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य को हल्की चोट लगी है। घटना पांडुका थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रायपुर से 7 युवक इनोवा कार में सवार होकर जतमई स्थल घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि युवक पहले जतमई घूमें, इसके बाद तौरेंगा जलाशय में पिकनिक मनाने के बाद शाम करीब 6.30 बजे वापिस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार सभी लोग नशे में धुत थे। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीर और तौरेंगा गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस संजीवनी 108 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस 108 से पांडुका अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में तीन युवकों को गंभीर चोट लगी है, वहीं बाकी के युवक को हल्की चोट आई है। कार चालक संजू सेन ने बताया कि वे घर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान सामने बैठे युवक ने अचानक गाड़ी का गेयर चेंच कर दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया।
सांकेतिक बोर्ड लगाने की जरूरत
बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ है उसके पास ही अंधा मोड़ है। इसके साथ सड़क निर्माण का कार्य अधूरा है। मोड़ के पास किसी भी प्रकार से सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया गया और न ही डिवाईडर या बैरिकेट्स लगाया गया है। जिसके कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने मांग किया है कि उक्त स्थल पर बैरिकेट्स और सांकेतिक बोर्ड लगाया जाए।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल