नदी किनारे मिली मितानिन प्रेरक की लाश, पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की आशंका, पति ने कही ये बात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नदी किनारे मितानिन प्रेरक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल इलाके की है।

मितानिन प्रेरक के रूप में दे रही थी सेवाएं

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने ग्राम हुलघाट में नदी किनारे एक महिला का शव देखा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान जयंती मंडल (40) के रूप में हुई है। मृतका वर्ष 2004 से ग्राम पंचायत हामतवाही व चिखली में मितानिन प्रेरक के पद पर कार्यरत थी।

किराए के मकान में अकेली रहती थी जयंती 

बताया गया कि मृतका मूल रूप से कोयलीबेड़ा विकासखंड के कापसी की रहने वाली थी और उसकी शादी बांदे निवासी सुभाष मंडल से हुई थी। महिला ग्राम चिखली में किराए के मकान में अकेली रहती थी। उसके दो बच्चे हैं, जो बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या पत्थर से सिर पर वार कर की गई है। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

मृतका के पति सुभाष मंडल के अनुसार जयंती 17 जून को बांदे से हामतवाही के लिए निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा था। घटनास्थल पर उसका बैग और पर्स मिला है, लेकिन मोबाइल फोन गायब है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

मितानिन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति निकला हत्या, कुल्हाड़ी से काट दिया था गला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन