जमीन के लिए दो भाईयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला, कुल्हाड़ी से किया हमला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाईयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खप्परवाड़ा निवासी विष्णु राम मानिकपुरी (57) ने अपने छोटे भाई राजकुमार मानिकपुरी (42) को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विष्णु राम ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। दोनों भाई एक ही घर में अलग-अलग रहते थे।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी विष्णु राम मानिकपुरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

दो भाईयों में विवाद: छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला, इस बात को लेकर हुआ विवाद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन