रायपुर के एजुकेशन एकेडमी में लाखों की चोरी: ट्रेन से उज्जैन भाग रहे थे आरोपी गिरफ्तार, 4.97 लाख बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर के एजुकेशन एकेडमी में लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की वारदात के बाद आरोपी ट्रेन से उज्जैन की ओर फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया और RPF पुलिस से समन्वय कर दोनों आरोपियों को बैतूल में हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 497500 रुपये बरामद की गई है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

आधी रात ताला तोड़कर घुसे थे चोर

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12.06 बजे से 12.48 बजे के बीच अज्ञात आरोपियों ने बीरगांव कैलाश नगर स्थित व्हीआर एजुकेशन एकेडमी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आलमारी के लॉकर में रखी नगदी रकम चोरी कर फरार हो गए। एकेडमी संचालक प्रगति वर्मा ने घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई थी। मामले में बीएनएस की धारा 331(4), 305 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

पुलिस टीम ने एकेडमी से जुड़े लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज से पुलिस को आरोपियों के ट्रेन से उज्जैन की ओर भागने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए RPF भिलाई और मध्यप्रदेश के बैतूल से संपर्क किया।

बैतूल में दबोचे गए आरोपी

रायपुर पुलिस की सूचना पर RPF भिलाई और बैतूल के साथ समन्वय कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को बैतूल में हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों को रायपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने एकेडमी में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

चोरी की रकम बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4,97,500 नगदी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों चित्रांश सेन (18 वर्ष) और फिरोज साहू (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चित्रांश सेन के खिलाफ वर्ष 2022 में थाना खमतराई में दो मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें एक मारपीट और दूसरा मोटरसाइकिल चोरी का मामला बताया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने एक साथ की जांच; इन दो जगह मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button