ITBP में ट्रेनिंग पूर्ण कर पहली बार गृह ग्राम पहुंचीं जानकी, क्षेत्र में उत्साह, लोगों ने जमकर किया स्वागत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) छुरा :– Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) की महिला जवान जानकी हरपाल के प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम बार गृह क्षेत्र आगमन पर छुरा थाना एवं ग्राम खरखरा में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी में चयनित जानकी हरपाल के छुरा पहुंचने पर सबसे पहले छुरा थाना में थाना स्टाफ द्वारा फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

थाना में स्वागत के बाद जानकी अपने गृह ग्राम खरखरा पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने आतिशबाजी और जोरदार स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया। विशेष कार्यक्रम उस शाला परिसर में आयोजित किया गया, जहां से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। इस अवसर पर जानकी हरपाल ने भावुक होते हुए कहा कि इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आज देश सेवा के अवसर तक पहुंचना उनके लिए गर्व का विषय है।

उल्लेखनीय है कि जानकी हरपाल की बहन यशोदा हरपाल भी नगर सेना में पदस्थ हैं। एक ही परिवार की दो बेटियों का सुरक्षा बलों में चयन क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने जानकी हरपाल को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम के हितेश यादव अग्निवीर सैनिक प्रशिक्षण पूरा कर लौटे, भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत, नगरवासियों ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button