बर्थडे पार्टी के बाद पेड़ पर लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो दोस्तों की संदिग्ध मौत का एक मामला सामने आया है। जहां गांव के स्कूल परिसर में पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे से दोनों के शव लटके मिले। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक दिन पहले बर्थडे पार्टी मनाई और शराब भी पी थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव का है।
जानकारी के अनुसार दीपक बरैठ (20) निवासी ग्राम तेतला और शिवशरण (21) निवासी ग्राम कटंगपाली के निवासी थे। 9 मार्च को दीपक का जन्मदिन था। इस मौके पर वह अपने दोस्त शिवशरण और एक अन्य मित्र लाभों के साथ घूमने निकला था। तीनों पहले शिवशरण के घर गए, फिर चिखली पहुंचे। कुछ देर बाद लाभों अपने घर लौट गया, जिसके बाद दीपक और शिवशरण चिखली बाजार में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे, जहां दोनों ने जमकर शराब पी।
अगले दिन 10 मार्च की सुबह गांव के शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में स्थित बबूल के पेड़ पर दोनों के शव एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर से लटके मिले। ग्रामीणों ने घटना देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से शराब की बोतल भी बरामद की गई है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल युवकों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











