सर्पदंश: गरियाबंद में जहरीले सांप के काटने से दो सगे भाई-बहन की हुई मौत, एक युवक का उपचार जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जहरीले सांप के काटने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई है। घटना के बाद घर में मातम पसर गया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। दोनों भाई-बहन घर पर सोए हुए थे। तभी करैत सांप ने डस लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा में 16 वर्षीय कस्तूरी एवं 10 वर्षीय शेषमल अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे जहरीले सांप करैत ने काट लिया। काटने के बाद कस्तूरी की नींद खुल गई। वहीं शेषमल इससे अंजान था। रात में बच्चों के पिता खोवेंद्र ने सांप को मार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे में जहर धीरे-धीरे फैलने लगा। रात करीब 2.30 बजे बच्चों को उल्टी आना शुरू हो गया। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने आनन-फानन में बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोक बुरा हाल हो गया है। बता दें कि बरसात के दिनों में सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़ों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में इन जहरीले सांपो और कीड़ो से सावधान रहने की जरूरत है। सांप काटने की घटनाएं ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में अधिक होती है। बहुत से ग्रामीण जमीन पर सोते हैं। इससे उनके सर्पदंश के शिकार होने की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। सर्पदंश से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार ग्रामीणों को बारिश के मौसम में जमीन पर नहीं सोने और मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी जाती है।

देवभोग के एक युवक को सांप ने काटा

बताया जा रहा है कि देवभोग में भी एक युवक का करैत सांप ने काट लिया। युवक का नाम बबलू (28 वर्ष) है। युवक को देवभोग अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गरियाबंद रेफर कर दिया गया है। युवक की स्थित नाजुक बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: घर में सो रही मासूम को सांप ने काटा, जहर फैलने से बच्ची की मौत

Related Articles

Back to top button