देवर की शर्मनाक करतूत: विधवा भाभी को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भाभी देवर जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है, जहां देवर ने विधवा भाभी को डरा धमकाकर उनके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडिती के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार विश्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी कृष्ण सिंह ने अपनी विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी, तभी रात में अचानक आरोपी कृष्ण सिंह दरवाजा खटखटया। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला, तो कृष्ण सिंह ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर अपनी भाभी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। दूसरे दिन पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने कृष्ण सिंह के खिलाफ धारा 376, 506, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जिला अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में पदस्थ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW
यह खबर भी जरूर पढ़े
रिश्ता हुआ शर्मसार: नाबालिग बेटी के साथ 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता