पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने खोया आपा, भांजे की हत्या कर जला दिया शव, चार गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से लापता युवक का शव ओडिशा के सिनापाली इलाके में मिला था। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। युवक की हत्या उसके मामा और मामी समेत चार लोगों ने की थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को आग लगा दी गई। युवक की बाइक भी जला दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मामी के साथ सेक्स कर रहा था, जिसे पति ने देख लिया। पूरा मामला ओडिशा के सिनापाली थाना इलाके का है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल निवासी विशाल सोनवानी (35 वर्ष) अपने ससुराल ग्राम मुंगिया में रहता था। वह 14 मई को घर से निकला था। फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन विशाल का कोई सुराग नहीं मिल सका। 22 मई को विशाल का शव छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गोरला जंगल में अधजली हालत में मिली थी। घटनास्थल के पास उसकी जली हुई बाइक भी मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते पति ने देखा

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की कॉल डिटेल से सुराग मिले। विशाल की फोन पर आखिरी बातचीत ममता नागेश से हुई थी। पुलिस ने ममता और उसके पति केशव नागेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें केशव ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि मृतक विशाल सोनवानी रिश्ते में उसका भांजा था। 29 अप्रैल को विशाल और आरोपी केशव की पत्नी शारीरिक संबंध बना रहे थे, जिसे पति ने देख लिया।

सालों के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर विशाल आगबबूला हो गया और विशाल की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद भी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह पत्नी से विवाद करने लगा। केशव अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके चला गया। इस दौरान केशव ने पूरी बात अपनी पत्नी के दो भाइयों ईश्वर सुनानी और सागर सुनानी को बताई। इससे महिला के भाई भी नाराज हो गए। इस दौरान केशव, ईश्वर और सागर ने युवक की हत्या की साजिश रची। ममता के फोन से विशाल को कॉल किया गया और मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया।

हत्या के बाद पेट्रोल डालकर जला दिया शव

विशाल ममता से मिलने के लिए उसके द्वारा बुलाई गई जगह पर पहुंच गया। यहां केशव, ईश्वर और सागर पहले से ही शराब के नशे में बैठे थे। विशाल के पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर विशाल के शव और बाइक को जला दिया, ताकि किसी को पता न चले। बहरहाल पुलिस ने केशव नागेश, ममता नागेश और ममता के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले से लापता युवक की उड़ीसा में मिली लाश, हत्या की आशंका, पास में मिली जली हुई बाइक

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन