गरियाबंद ब्रेकिंग : पत्नी ने की पति की हत्या : आए दिन होता था विवाद, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- जिले बड़ी खबर सामने आ रही है। पत्नी ने अपने पति की बेलन से गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देवभोग थाने क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सनत सोनवानी पिता रामदास सोनवानी (47) देवभोग ब्लॉक में शिक्षक के रूप में पदस्थ था। सनत मूलतः कवर्धा जिले का रहने वाला है। सोमवार को देर रात उसकी पत्नी शीतल सोनवानी और पड़ोसी बेहोसी के हालत में देवभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मृतक के गले में कुछ निशान होने की बात कही और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।
आए दिन होता था विवाद
पुलिस ने शक के आधार पर मृतक पत्नी शीतल से पूछताछ की। पूछताछ में शीतल ने बताया कि उसका पति आदतन शराबी था। आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद करता था। शीतल ने बताया कि सोमवार को उसका पति शराब पीकर स्कूल गया था और वहीं सो गया। उसे जानकारी मिलते ही पड़ोसी के साथ स्कूल गई और पति को साथ लेकर आई। घर आने के बाद सनत फिर से गाली गलौज करते हुए विवाद करने लगा। इससे गुस्से में आकर शीतल ने अपने पति की बेलन से गला दबाकर हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्चों से रहना पड़ रहा था दूर
आरोपिता ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब के नशे में धूत होकर घर पहुंचता और लड़ाई झगड़ा करता था। आए दिन विवाद के चलते बच्चे भी डरे हुए थे। ऐसे में ना चाहते हुए भी अपने दोनों बच्चों को अपने से दूर करना पड़ा। शीतल ने बताया कि दोनों बच्चे उसके दादा-दादी के पास रहते है।

Related Articles

Back to top button